Your Question and My Answer by Advocate Aditya

आप के सवाल और मेरे जबाब by Advocate Aditya


1:- सवाल - 

मैं बेरोजगार हूँ क्या मुझे भी  अपनी पत्नी को भरण पोषण देना होगा ?

                                                 अर्जुन, हरियाणा         
जबाब - एक पत्नी का अपने पति के हैसियत अनुसार भरण पोषण पाने अधिकार होता है अगर आप ने शादी कि है तो आप कि पत्नी कि आर्थिक जरूरतों को पूरा करना आप का जिम्मेदारी है । आप भले ही बेरोजगार है या भीख मांग कर अपना गुजर बसर करते है तो भी आप को अपने पत्नी को आप के हैसियत के मुताबिक भरण पोषण देना ही होगा ।


2- सवाल:- 

पत्नी को, पति से कोर्ट कितना गुजारा-भत्ता दिला सकता है?

                                                     सुग्रीव लखनऊ

जबाब :- ये फिक्स नही होता है कि कितना रुपया पत्नी को कोर्ट दिलाएगा ये पति की Income और हैसियत पर डिपेंड करता है । अगर पति ज्यादा कमाता है तो ज्यादा पत्नी को गुजारा भत्ता मिलेगा कम कमाता है तो कम मिलेगा ।


3- सवाल:- 

मेरी पत्नी 3 साल से बिना किसी कारण के ना ही मेरे साथ रह रही है ना ही मुझे तलाक दे रही है मैं उसे अब अपने साथ नही रखना चाहता हु क्या करूँ ?

                                                        S.K. Singh

जबाब :- यदि आप की पत्नी बिना किसी कारण के निरंतर आप से 2 या 2 से अधिक वर्षो से बिना किसी कारण के अलग रह रही है तो यह खुद एक विवाह विच्छेद का आधार होता है।
आप अधित्यजन यानी परित्याग के आधार पर विवाह विच्छेद की याचिका न्यायालय में दायर कर सकते है ?



सवाल- 4:- 

पत्नी किन किन धाराओं में भरण पोषण ले सकती है ?

                                                 अमित छत्तीसगढ़

जबाब :- पत्नी 125 Crpc , Domestic Voilence act और Hindu marriage act के section 24 में पति से Maintenance की मांग कर सकती है ।

5-सवाल:-

क्या सास भी बहु पर घरेलू हिंसा का केस कर सकती है ?

                                                     विवेक ओझा

जबाब :- जी हां , यदि बहु अपनी सास को परेशान करती है, उसके साथ दुर्व्यवहार करती है या मानसिक या शारीरिक क्रुरता करती है तो सास भी अपनी बहू पर घरेलू हिंसा का केस कर सकती है ।


6-सवाल:- 

एक बार allow हो जाने के बाद पत्नी को भरण पोषण कब तक देना होगा ?

                                                       अनुज, दिल्ली

जबाब:- यदि एक बार पत्नी को कोर्ट के द्वारा Maintence allow हो जाता है फिर पति को जब तक पत्नी दूसरी शादी नही कर लेती या उसकी मृत्यु नही हो जाती तब तक भरण पोषण देना होगा ?


7- सवाल:- 

आपसी सहमति से विवाह विच्छेद के बाद कब दूसरी शादी की जा सकती है ?

                                                    रुपाली, महाराष्ट्र

जबाब:- आपसी सहमति से विवाह विच्छेद के बाद आप जब चाहे दूसरा विवाह कर सकते है इसमें किसी प्रकार का Contested Pittition Divorce कि तरह 3 माह का प्रतीक्षा नही करना होता है ?



8-सवाल:- 

क्या Divorce के बाद भी Maintence देना होगा पत्नी को ?

                                              सतीश कुमार, बिहार

जबाब:- जी हां विवाह विच्छेद हो जाने के बाद भी पति को पत्नी को भरण पोषण देना होता है ।

9- सवाल :- 

जब दहेज लेना और दहेज देना दोनों अपराध है तो क्या मैं अपने ससुर पर दहेज देने के लिए केस कर सकता है ?

                                                         घ्रुव , पंजाब

जबाब :- जी हां यदि आप के ससुर ने आप को दहेज दिया है और कोर्ट में अपने किसी स्टेटमेंट में ये बात स्वीकार कर लेते है कि उन्होंने दहेज दिया है तो आप अपने ससुर पर दहेज  देने के जुर्म में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा सकते है ।



10- सवाल:- 

शादी के किन दिनों के बाद तक 498A का केस हो सकता है ?

                                                      अनुपम, इंदौर

जबाब :- इसका कोई लिमिट नही है। जब भी किसी स्त्री से उसके पति या पति के रिस्तेदारो के द्वारा क्रुरता किया जाता है या दहेज कि मांग किया जाता है तब ही वो स्त्री केस दर्ज करा सकती है चाहे शादी को कितना दिन भी हुए हो ।



अगर आप के मन मे कोई सवाल है तो कमेंट में पूछे या फोन से बात करना चाहते है तो Whatsapp मैसेज कर कर Appointment Book करे, Appointment booking Fee 300Rs - 
Whatsapp no. - 9305583885


● इन्हें भी जानिये :-

Post a Comment

1 Comments

  1. पति ने सेक्शन9 कर रखा है उसके बावजूद भी मेंटेनेंस देना पड़ेगा 1 साल का लड़का भी है पत्नी के पास

    ReplyDelete